Slide 1
Slide 1
क्राइम

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

एटीएस ने आदमपुरा के हनुमान फाटक से किया गिरफ्तार

सरफराज अहमद

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र दोषीपुरा में यूपीएटीएस ने छापेमारी कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दोषीपुरा का रहने वाला है। एटीएस का आरोप है कि वह राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के खिलाफ काम कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा निवासी मोहम्मद तुफैल को गुरुवार को आदमपुर क्षेत्र के हनुमान फाटक से गिरफ्तार किया है। उसके पास से उसका मोबाइल फोन और सिम बरामद किया गया है। आरोप है कि तुफैल व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित राष्ट्र विरोधी संगठन बनाकर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को क्षति पहुंचाने की नीयत से काम कर रहा था। यह भी आरोप है कि तुफैल भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा कर रहा है।

तुफैल के संबंध में मिली सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट सर्विलांस की मदद से उसके पीछे लगी। पड़ताल में सामने आया कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में है। तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर करने के साथ गजवा-ए-हिंद अभियान, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश साझा करता था। तुफैल ने पाकिस्तान द्वारा संचालित इन ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था। तुफैल के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button