क्राइम
वाराणसी : किराए के मकान में रह रहे बुजुर्ग की मौत

यूसुफ़ खान / वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर शिवपुरवा में किराए पर रह रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही संवेदनशील व तत्पर कोतवाल शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्वयं स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक हार्ट पेशेंट थे और 12 वर्षों से अजय कुमार बिंद के मकान में किराए पर रह रहे थे। रात में सोने के बाद सुबह नहीं उठे। कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने पत्नी गुलाबी देवी की सूचना पर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




