आजमगढ़
आजमगढ़:शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ ने शिविर लगा कर मुहल्ले वासियों की सहायता की

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एस०आई० आर० से संबंधित हेल्प डेस्क शिविर आजमगढ़ के फरासटोला मोहल्ले में लगाया गया। जहाँ पर वोटरों के समस्याओं का समाधान उचित ढंग से किया गया। समस्याओं का समाधान करने में शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन, ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला महासचिव मन्तराज यादव, जिला महासचिव मो०आमिर, शहर उपाध्यक्ष बालचन्द राम, शहर महासचिव मुशीर अहमद, शहर सचिव समीर अहमद, वार्ड अध्यक्ष महताब आलम आदि पदाधिकारियों का सहयोग रहा। शहर अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वार्ड में चार दिसम्बर तक चलाया जाता रहेगा।




