देवरिया : सीएम योगी ने गोरखपुर रत्न से प्रो शरद मिश्रा को किया सम्मानित

भाटपार रानी एवं जिगिना मिश्र गांव के लिए गौरव का क्षण
असगर अली/देवरिया। देवरिया जनपद के जिगिना मिश्र गांव के मूल निवासी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ आचार्य शरद मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए गोरखपुर महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा “गोरखपुर रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाना, भाटपार रानी एवं पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। गोरखपुर क्षेत्र के भूजल में आर्सेनिक प्रदूषण पर गहन शोध उससे बचाव हेतु प्रभावी फॉर्मूलेशन का विकास, गॉल ब्लैडर कैंसर पर सराहनीय अनुसंधान आपका यह योगदान समाज, विज्ञान और जनस्वास्थ्य के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रोफेसर शरद मिश्रा जी को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे गांव परिवार की तरफ से आत्मिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही है।
प्रोफेसर शरद मिश्रा जो भटनी के जिगना मिश्र के निवासी हैं और उनके कर्मस्थली भाटपार रानी रहा है भाटपार रानी के मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान से लेकर दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद आज गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार रामदरश गुप्ता सत्येंद्र मिश्रा सेवा निवृत उपजिलाधिकारी मुरलीधर मिश्रा डॉक्टर शिशिर मिश्रा जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा डॉ पवन कुमार राय, वरिष्ठ पत्रकार असगर अली(शिक्षक) पत्रकार पवन कुमार गुप्ता, पत्रकार चंदन कुमार गुप्ता ,अरुण गुप्ता, डॉ संजय सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार विपुल तिवारी, शिक्षक बैजनाथ पांडेय, संजय कुमार गुप्ता पत्रकार आदि लोगों ने बधाई दी है।




