Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों पर प्रशासन सख्त

10 वाहनों का चालान, मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में बिना वैध परमिट अथवा परमिट अवधि समाप्त होने के बावजूद संचालित विद्यालय वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 मई को परिवहन विभाग द्वारा 10 विद्यालय वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो बसों को संबंधित थाने में निरुद्ध कराया गया।प्रशासन द्वारा संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई भी प्रक्रिया में है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उनके वाहनों का परमिट प्राप्त नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय वाहन संचालन में सभी सुरक्षा मानकों एवं परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने तथा बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button