Slide 1
Slide 1
देवरियाराजनीति

देवरिया:भाजपा सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक: सभाकुवंर कुशवाहा

                    असगर अली
भाटपार रानी/ देवरिया।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में तमाम रोगियों का जांच किया गया तथा उन्हें दवाइयां उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार आम जन के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है।जिसका नतीजा है गोरखपुर में एम्स का निर्माण एवं देवरिया में मेडिकल कालेज का निर्माण। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड  के माध्यम से गरीबों को सलाना पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज कराने की व्यवस्था सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि नियमों को शिथिल करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी को उच्चीकृत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित करने का कार्य कराया गया है। कार्यक्रम के प्रभारी राजकुमार शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों के हित बनायी जा रही हैं। जिसका लाभ बिना किसी बिचौलिए के उन्हें मिल रहा है। भाजपा नेता सुशील कुमार शाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं आज पूर्ण रूप सुरक्षित हैं। भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में मां भारती की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य किया है। भाटपार रानी मंडल के प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री अमित शाही ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाक्टर इमाम हुसैन, डॉक्टर आबिद अली, डॉ नजमा, त्रिपुरारी पांडेय, रतिनाथ तिवारी,अश्वनी कुमार सिंह, डॉक्टर शम्स परवेज, सुरेश तिवारी,उमेश प्रसाद शाही, संतोष शाही, तारकेश्वर नाथ तिवारी, आनंद पियूष उपाध्याय,संतोष पांडेय, राजेंद्र जायसवाल,सुभंजय सिंह,मंटू पटेल, चंन्द्र किशोर द्विवेदी, चन्दन वर्मा, शिवम् गुप्ता,जीतु गुप्ता, शशिभूषण श्रीवास्तव,अज़ीमुल्ला,राम भरोसा कुशवाहा, अशोक तिवारी,रामा जी कुशवाहा,जितेंद्र जायसवाल सहित अस्पताल के कर्मचारी एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button