Slide 1
Slide 1
राजनीति

रामजी ने अब अखिलेश को बुलाया तो अयोध्या जाएंगेः आजम

बोले, ओवैसी को मुसलमानों को ठगने नहीं देंगे, 90 फीसदी चंदा हिंदू भाइयों ने चेक और ड्राफ्ट से दिया,चंद्रशेखर मेरे छोटे भाई हैं

आसिफ हुसैनः कानपुर। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां जेल में बंद रहने के दौरान भी सुर्खियों में रहे और जेल से छूटने के बाद भी सुर्खियों में हैं। हर रोज देश के बड़े से बड़े पत्रकार रामपुर पहुंच कर आजम खां का इंटरव्यू कर रहे हैं लेकिन इस बार वह जज्बात में नहीं बह रहे हैं। वह जेल में की गई ज्यादतियों को तो बता रहे हैं लेकिन किसी से बदला लेने की बात नहीं कह रहे हैं। बहुजन आजाद पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद और एमआईएम सांसद असदउद्दीन ओवैसी का गठबंधन होने पर आजम खां ने ओवैसी पर ही निशाना साधा है।

एक निजी चैनल के साथ बातचीत में एंकर ने बाबा बागेश्वर का नाम लेकर आजम खां को फंसाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एंकर को ही आईना दिखा दिया। अखिलेश यादव के अयोध्या जाने का मुद्दा बनाया तो बोले अखिलेश भी हिंदू हैं शायद। किसी हिंदू को आप नहीं जाने देंगे। हमारे यहां कहा जाता है कि जब बुलाएंगे तो तब जाएंगे। अब रामजी ने बुलाया है जो जाएंगे। आप मालिक से मत डराइये। बाबरी मस्जिद मामले पर बोले किसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुछ नहीं कहा। अयोध्या जाने से मुस्लिम नाराज क्यों हो जाएंगे?  एक अच्छा हिंदू किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति का नुकसान चाही नहीं सकता। एक सवाल पर कहा कि एक रात रामपुर जेल से साढ़े तीन बजे रात को उठाया गया। कहा गया कि आपका दूसरी जेल में ट्रांसफर हो गया है। बाहर हमको और अब्दुल्लाह को अलग-अलग गाड़ी में बैठाया गया। तब लगा था कि आज एनकाउंटर हो जाएगा। जब तक जेल सलामत पहुंच नहीं गए सो नहीं सके थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह को फांसी दी गई लेकिन उनको तो रोज मारा गया। उन्होंने कहा कि सपा का खुला साथ होता तो और नुकसान होता। रणतीति के तहत सपा उनके लिए कोई आंदोलन नहीं किया।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर किसी को उनसे इतनी नफरत है तो मार दें। एक नए मामले में फिर नोटिस मिल गया। उस मामले में उनको हाईकोर्ट से स्टे मिल चुका है। चुनाव में इंक्लाब और सैलाब आएगा। अगर कॉक्रोच सत्ता हिला सकते हैं तो इंसान सामने आ जाएंगे तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि आज हालात कम बत्तर नहीं हैं। जवान बच्चे और बच्चियां जो नीट, जेईईई आदि के एग्जाम की तैयारी करने वाले आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम तो मान कर चल रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। किस किस मुद्दे पर जनता नहीं चुनेगी। अब धर्म और मजहब का मुद्दा नहीं चलेगा। 98 फीसदी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गए। जौहर विश्वविद्यालय पर सवाल के जवाब में कहा कि चार सौ करोड़ लेता तो इस तंग गली में रहता। रेड के दौरान घर में दो फिट पानी भरा था। कोई घर इसके अलावा है तो आप के नाम कर देंगे। मैंने पैसे नहीं लोगों का भरोसा कमया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार जौहर अली विश्वविद्यालय ढहा दें। हमसे कम लोग रोम की तरह खंडहर देखने आएंगे। लोग कहेंगे कि इसलिए इसे गिराया गया क्योंकि एक मुस्लिम ने बनाई थी। 90 फीसदी पैसा चेक और ड्राफ्ट से हिंदू भाइयों ने दिया है। कुंभ और अर्ध कुंभ भी किया था वह रिकार्ड अभी तक कोई तोड़ नहीं सका है। दिन में कम उजाला होता रात में ज्यादा होता था। ओवैसी पर कहा कि मैं छोटे से घर में रहता हूं और वह दारुल सलाम में रहते हैं। उनको मुसलमानों को ठगने नहीं देंगे। वह मुसलमानों के बड़े नेता हैं। बड़ा तो अल्लाह है हम तो अल्लाह के बंदे हैं। गलती से एक शब्द निकला तो मेरा पीछा उनके लोगों ने ले लिया। उसके लिए मुझे माफ कर दें। अब्दुल किसी का अकेले नाम नहीं हुआ। उनका गठबंधन 403 सीटों पर लड़ रहा है। मैं तो उनकी हिम्मत को दाद देते हैं। मेरा रह हर किसी का रब है। हम तो उनको अपने से ज्यादा इमान वाला बता रहे हैं। चंद्रशेखर मेरे छोटे भाई हैं। जिन मुसलमानों ने उनको वोट दिया वही पूछ रहे हैं कि पीठ पर खंजर भोंक दिया।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button