Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज गुरुवार को थाना श्रीरामपुर की मिशन शक्ति टीम के अन्तर्गत प्र०नि० संजय कुमार, आरक्षी संग्राम, रि0का0सचिन गुप्ता, महिला आरक्षी राजमती, रि० महिला आरक्षी आरती यादव, द्वारा श्री कृष्णा इण्टरमीडिएट कालेज हाता के विद्यालय मे अध्यनरत्न छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी०एम० हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में श्रीरामपुर थाने की एण्टी रोमियो / मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल 112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, सी०एम० हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button