
असगर अली, ब्यूरो चीफ / देवरिया । सनातन स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में उपनगर के रानी पोखरा के प्रांगण में विशाल एवं भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसमें महावीर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापना के पूर्व पूरे नगर में भ्रमण कराया गया जिसका नेतृत्व सनातन स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार बरनवाल ने किया। नगर भ्रमण का कार्यक्रम रानी पोखरा के प्रांगण में स्थित छठ माता मंदिर काली माता मंदिर तत्पश्चात श्री राम जानकी मंदिर शिव मंदिर होते हुए आदिशक्ति दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर होते हुए बीआरडी इंटर कॉलेज के पास स्थित काली माता मंदिर पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर ध्वज एवं स्पर्श दर्शन कराया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराने वाले नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण बरनवाल संजय कुमार बरनवाल विनोद कुमार बरनवाल संजय गुप्ता, संतोष पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता, डॉ प्रमोद बरनवाल, जितेंद्र जायसवाल दुर्गेश्वर सोनी सभासद, राजेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल नामित सभासद देवेश गुप्ता ,जिला संगठन मंत्री व्यापार मंडल विजय कुमार मद्धेशिया ,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल अखिलेश गुप्ता, अनिल मद्धेशिया सुरेंद्र चौहान, आदित्य जयसवाल राजेश बरनवाल विवेक बरनवाल लक्ष्मण वर्मा, रामेश्वर गुप्ता भोला गुप्ता ,दीपू जयसवाल, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।




