Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

जेष्ठ माह के चौथे मंगलवार को स्वामीनारायण मंदिर में स्थित हनुमान जी का भव्य श्रृंगार

हुआ भंडारे का आयोजन

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
जेष्ठ माह के चौथे  बड़े मंगलवार को महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के भक्ति भाव से प्रेरित होकर मछोदरी स्थित स्वामीनारायण मंदिर में स्थित हनुमान जी का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। प्रारम्भ में मंदिर के पुजारी नवीन पुजारी ने प्रभु राम भक्त हनुमान जी का सिंदूर लेपन के बाद सुगंधित फूलों और माला से श्रृंगार किया तथा महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के निर्देशानुसार मंदिर परिसर को फूल मालाओं के साथ भव्य रुप से सुसज्जित किया गया। प्रातः 7:30 बजे मंदिर परिसर में नित्य आने वाले सैकड़ों भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का भव्य रुप से पाठ किया गया। तथा शाम 5:00 बजे प्रसाद के रूप में हजारों भक्तों के बीच पूड़ी, सब्जी और बुनिया के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी एवं परेश भगत ने कहा कि जेष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है क्योंकि यही वह पावन समय है जब प्रभु श्री राम वनवास के दौरान पहली बार हनुमान जी से मिले थे तभी से इस माह में आने वाले हर मंगलवार संकट मोचन हनुमान जी के भक्ति बल और सुरक्षा पाने के लिए सर्वोच्च माना जाता है।बड़े मंगलवार के भंडारे के आयोजन में स्वागताकांक्षी विक्की यादव, भावेश भगत, दिनेश पाटीदार, दिनेश यादव (पप्पू) अजय पहलवान, गजानंद यादव, बब्बल यादव का विशेष सहयोग रहा। भंडारे के कार्यक्रम संयोजक घन्सू पहलवान  थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button