भदोही : पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, अनुशासन रखने के लिए कराया ड्रिल

आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। ट्रेनिंग कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी व परेड का निरीक्षण कर अनुशासन तथा नियमों हेतु ब्रीफ किया गया। परेड उपरांत ट्रेनिंग उस्ताद को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं व निर्देशों से भलीभांति अवगत कराएं।
पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान डायल-112 कार्यालय को चेक किया। प्रभारी -112 को कार्यालय की साफ-सफाई रखने एवं कार्यों का समय समय पर अवलोकन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




