Slide 1
Slide 1
गाजीपुरपुलिस विभागस्पोर्ट्स

गाजीपुर : जोन पुलिस की 31वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता शुरू 

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

डॉ एके राय/गाजीपुर।उ.प्र.‌ पुलिस वाराणसी जोन की 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन कलस्टर ( महिला/पुरुष ) भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता-2026 मंगलवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में प्रारमभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा ईरज राजा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही व आजमगढ़ जनपद की टीमों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न जनपदों से आई टीमों द्वारा किये गये मार्च पास्ट की सलामी ली गई। अपने सम्बोधन में पुलिस कप्तान द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समस्त टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button