Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही : सुशासन सप्ताह के पूर्व संध्या पर डीएम, एसपी ने स्थलीय निरीक्षण कर ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का किया शुभारंभ

न्यायालय वादों, विक्रय विलेख का स्टांप देयता की दृष्टि से बीड़ा में मानचित्र स्वीकृत जन अपील कर सुशासन को किया गया साकार

आफताब अंसारी
भदोही। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रत्‍येक वर्ष 19-25 दिसम्‍बर, 2025 के मध्‍य ‘सुशासन सप्‍ताह-प्रशासन गांव की ओर’ का आयोजन किया जाता है। सुशासन सप्ताह के पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा न्यायालय वादों का स्थलीय निरीक्षण,02 विक्रय विलेख का स्टांप देयता की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण सहित भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बीड़ा कार्यालय में मानचित्र स्वीकृत पश्चात भवन निर्माण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रशासन गांव की ओर’ के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में सरकार बनाम नंदलाल दान एवं सरकार बनाम श्रीदेवी वाद जो दान क्रय संपत्ति ,विक्रय विलेख के आधार पर दाखिल है का त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी आयामों की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी प्रशासनिक न्यायालयों से संबंधित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मेरिट के आधार पर वादों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पंजीकृत बड़े विलेखों में से 02 विक्रय विलेख मौजा हरियांव और मौजा बाग सरदार खान में स्टांप देयता की दृष्टि से स्थल निरीक्षण किया गया। मौजा हरियांव स्थित आराजी संख्या 693 रकबा 340 वर्ग मीटर आकृषित/आवासीय भूमि सेगमेंट की दर से मूल्यांकित कर दो रास्ते पर होने के कारण 20 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़ते हुए तथा आस पास व्यावसायिक गतिविधियों के कारण 50 प्रतिशत की वृद्धि कर प्रतिफल 3000000/दर्शाते हुए 1175100 मालियत निर्धारित कर 823000/ का स्टांप शुल्क अदा करते हुए दिनांक 24/11/25 को पंजीकृत हुआ है। विलेख का मूल्यांकन प्रलेखनुसार सही पाया गया। दूसरा मौजा बाग सरदार खान स्थित आराजी संख्या 39/1 व 40 मि रकबा 245.353 वर्ग मीटर व्यावसायिक सम्पत्ति का विक्रय विलेख व्यावसायिक दर तथा निर्माण का मूल्य जोड़ते हुए प्रतिफल 16000000/ दर्शाते हुए 18205000/ मालियत निर्धारित कर 1176000/ स्टांप शुल्क अदा करते हुए दिनांक 21/11/25 को पंजीकृत हुआ है। विलेख का मूल्यांकन प्रलेखनुसार सही पाया गया। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीडा द्वारा समीक्षा बैठक में बीडा द्वारा ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी की सेवा में वृद्धि किये जाने पर बल दिया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सहायक महा निरीक्षक निबंधन उप निबंधक पंकज सिंह, उप मुख्य कार्यपालक बीडा अनीता देवी, तहसीलदार भदोही मिश्री लाल, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, न्यायालय रीडर बृजनाथ राम व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button