Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही:त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सारिणी जारी

पंचायत निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण, अंतिम प्रकाशन 6 फरवरी 2026 को

सिराजुद्दीन
भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शैलेष कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा निर्गत अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जनपद स्तर से पूर्व जारी सार्वजनिक सूचना को संशोधित करते हुए जनपद-भदोही की त्रिस्तरीय पंचायतो की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारिणी/कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार कना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) की अवधि दिनांक 14 अक्टूबर 25 से 10  दिसम्बर, 2025 तक निर्धारित की गयी है। निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि की अवधि 11 दिसम्बर, 2025 से 22 दिसम्बर, 2025 तक निर्धारित की गयी है। अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। आलेख के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची के  निरीक्षण हेतु 24 दिसम्बर, 2025 से 30 दिसम्बर, 2025 तक की अवधि निर्धारित की गयी है। दावें एवं आपत्तियों को प्राप्त करने (01 जनवरी , 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएंगे) की अवधि 24 दिसम्बर, 2025 से 30 दिसम्बर, 2025 तक निर्धारित की गयी है। दावें एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु 31 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गयी है। दावें/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 07 जनवरी, 2026 से 12 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गयी है। दावें और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही हेतु 13 जनवरी, 2026 से 29 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गयी है। पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि हेतु 30 जनवरी, 2026 से 05 फरवरी, 2026 तक की अवधि निर्धारित की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया है कि दिनांक 06 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामवलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन करा दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button