भदोही: नगर पंचायत की लापरवाही,स्टेट बैंक रोड पर जलभराव और गंदगी से लोगो को कब मिलेगी निजात

जिमेदारो की लापरवाही घोसिया नगर पंचायत में स्वच्छता की स्थिति बद से बदतर
जलभराव में कैसे निकलेगा 15 अगस्त पर तिरंगा यात्रा और कैसे निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…
भदोही। नगर पंचायत क्षेत्र घोसिया चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य और स्वच्छता का दम भरने में कोई कोर कसर बाकी नही रखी जा रही है। उनका विकास सिर्फ फेसबुक और वाट्सअप पर ही देखने को मिल सकता है। पंचायत क्षेत्र का स्टेट बैंक रोड पर विकास पानी मे तैरता हुआ नजर आ रहा है। सवाल यह है कि 15 अगस्त और चहल्लुम ताजिया जुलूस स्टेट बैंक रोड से ही होकर गुजरने वाला है तो ऐसे जलभराव में देशप्रेमी और धार्मिक जुलूस किस तरह से होकर गुजरेंगे यह क्षेत्र की जनता के सामने बहोत बड़ी समस्या है वहीं पंचायत के जिमेदार इस समस्या से बेखबर होकर आंखें मूंदे पड़े हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारी व चेयरमैन इस स्थिति से बेखबर हैं। स्टेट बैंक रोड पर एक फीट तक पानी भरा हुआ है। सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएगा, वहीं घोसिया में दोहरा आयोजन होगा। ताजिया जुलूस को कर्बला तक ले जाया जाएगा। ऐसे विषम परिस्थिति में क्या नगर पंचायत की कोई जिमेदारी नही बनती की वे पर्व से पहले स्टेट बैंक रोड सहित पूरे क्षेत्र को साफ-सफाई कर सुसज्जित कर सकें लेकिन ऐसा होता नही दिख रहा है। क्षेत्र के अधिकांश नालियां जाम होकर ओवर फ्लो कर रही हैं जिसका गंदा पानी सड़को पर बह रहा है अगर जाम चेम्बरो को साफ करा दी जाए तो शायद ऐसी नौबत न आए। स्थानीय नागरिकों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व तथा चहल्लुम ताजिया जुलूस मार्ग पर जलभराव को जेण्टिंग मशीन द्वारा पानी को निकाला जाए तथा गंदगी के अंबार को साफ कराया जाय ताकि दोनों पर्वो को खुशनुमा माहौल में लोग मना सकें।




