Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही:चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर ने नपा के अधिकारियों संग ताजिया मार्ग का किया निरीक्षण

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सभी मार्गो को किया सुगम, नही होगी कोई परेशानी: चेयरमैन नरगिस अतहर

भदोही से आफ़ताब अंसारी की रिपोर्ट…

भदोही। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर द्वारा अखाड़ा, दुलदुल व ताजिया मार्गो को दुरुस्त करने के लिए रहते समय सम्बंधित को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। शनिवार को चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी नगर पालिका परिषद भदोही के अधिकारियों व अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी नेता संग उन तमाम मार्गो का निरीक्षण किया गया जिन मार्गो से अखाड़ा, दुलदुल व ताजिया जुलूस हो कर गुजरते हैं। चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी द्वारा चौरी रोड, पायल टाकीज मार्ग, मलिकाना, पचभैया, गोरियाना मैदान, जमुंद, कजियाना, अम्बर नीम, कटरा बाज़ार होते हुए गोला मंडी स्थित कर्बला तक सभी मार्गो का निरीक्षण किया गया। श्री अंसारी ने कहा सभी मार्गो का अच्छी तरह से निरीक्षण कर ली गई है तथा अखाड़ेदार व ताजियादारो से भी संवाद किया गया। कहा जहां सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है वहां जेसीबी मशीन लगवा कर रास्ते को सुगम कर ली जाएगी। कहा मोहर्रम पर्व की पांचवी तारीख तक सभी मार्गो को बेहतर कर दिया जाएगा। वहीं साथ चल रहे नपा के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा जहां-जहां मार्ग व चेम्बर क्षतिग्रस्त है उन्हें रहते समय दुरुस्त करें। वहीं पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सम्बंधित को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि रहते समय अखाड़ा, दुलदुल व ताजिया जुलूस मार्ग को दुरुस्त कर लिया जाए ताकि पर्व मनाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा मोहर्रम की पांचवी तारीख तक सभी मार्गो को सुगम कर दी जाएगी। अखाड़ा जुलूस व ताजिया जुलूस वालो को कोई परेशानी नही होगी। इस मौके पर सभासद पति अलाउद्दीन खां अलाउ, प्रदीप यादव, इसरार अंसारी, सुफियान अंसारी, एबरार उर्फ ठल्लु अंसारी, भावी प्रत्याशी सभासद शौकत खां आदि प्रमुख रूप से रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button