Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : उत्साह और उमंग के साथ मनी  महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती

आधुनिक लाइब्रेरी का  शिलान्यास

गोविंद लाल शर्मा /आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस व अग्रकुल के प्रवर्तक, लोकतंत्र, अहिंसा और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में इस वर्ष भी समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल मुन्ना बाबू के नेतृत्व में नगर के अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भव्य आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके क्रम में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में प्रबंधक सुधीर अग्रवाल के सानिध्य, श्री अग्रसेन पुस्तकालय में प्रबंधक रवि भूषण गर्ग के मार्गदर्शन और श्री अग्रसेन धर्मशाला प्रबंधक डेविड अग्रवाल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं फलाहार का प्रबंध किया गया। इसी के साथ ही ट्रस्ट मंत्री शशि भूषण अग्रवाल मुकुल द्वारा दिए गए संकल्प को पूरा करते हुए अग्रसेन डिग्री कॉलेज में सर्वसमाज के हितार्थ एक आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया गया, जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है। इस सफल आयोजन को मूर्त रूप देने में महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के साथ-साथ कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, आशीष गोयल, चंदन अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, रितेश गोयल, रमेश अग्रवाल, गिरिराज सिंघल, आयुष अग्रवाल और हर्षित अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य अग्रबंधुओं की सक्रिय और सराहनीय सहभागिता रही। यह आयोजन न केवल महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और समाजवाद के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा, बल्कि समाज को एकजुट करने का एक अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button