
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आजमगढ़ जनपद की जिला इकाई कार्यकर्ता बैठक कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी रामसागर चौहान ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने अपने संबोधन कहां कि संगठन को गतिशील और मजबूत बनाकर आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी सहभागिता निभाना अति आवश्यक है। बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय पशुपति कुमार पारस जी के हाथों को मजबूत करने का काम किया जाना,निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त कराएगा आगामी 2027मे उत्तर प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सरकार बनेगी अभी से 403 विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रभारी प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है जगह-जगह पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टि की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने एवं जनहित के संपूर्ण कार्य को पूरा कराया जाएगा और देश के दूसरे अंबेडकर रामविलास पासवान जी के सपनों को सरकार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नुरसबा को संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए सैमसंग का टच मोबाइल देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण सर्वश्री- मऊ जिला अध्यक्ष शालू चौहान, रामलाल चौहान, सिकंदर गौतम, पंकज गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, गजाधर दास, सुखराम चौहान, प्रिंस चौहान, बेचू चौहान, शुभम मिश्रा, प्रवीण कुमार, धनंजय, राहुल गुप्ता, श्रीमती बिंदु देवी, ट्विंकल गुप्ता, बिना चौहान, रेखा देवी, सुप्रिया यादव, गिरजा चौहान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।




