Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही : भूमिहार ब्राह्मण समाज राष्ट्र जागरण का पुरोहित रहा: कामेश्वर राय

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार पर हुई चर्चा

भदोही। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की जनपद के पंचपटिया ग्राम सभा में संतोष सिंह के दरवाजे पर बैठक सकुशल संपन्न हुई। अध्यक्षता ऋषि नारायण सिंह और संचालन संतोष सिंह ने किया।राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय “कमलेश” ने भूमिहार ब्राह्मण समाज के अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा समाज राष्ट्र जागरण का पुरोहित रहा है। हम सभी को एक जुट होकर ये संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी संगठित होकर रहने का सबक सिखा जाएँ।भदोही के जिला संरक्षक संतोष सिंह ने आये हुए सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल का आभार ब्यक्त करते हुए जनपद के तमाम भूमिहार ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर संगठित होने का आह्वान किया।राष्ट्रीय कार्यवाहक महासचिव ने संगठन के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हम सभी लोग आपस में छोटे छोटे अनावश्यक मनमुटाव को भुलाकर एक जुट होकर एक ताकत बने और एक दूसरे का सहारा बने। संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि आज हमारे संगठन द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य जैसी सेवाओं के विस्तार की योजना बन रही है।ब्लड डोनेशन, निशुल्क कोचिंग, रोजगार के अवसर अपने समाज को उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रसर है। निरंतर इस दिशा में कार्य योजनाएं बनाई जा रही है। समाज एक जुट होकर संकल्पित हो तो जल्दी ही धरातल पर योजनाओं का क्रियांवयन होने की उम्मीद है।राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हम सभी को धैर्य, सहयोग और समर्पण की अति अवश्यकता है और संगठन हित में बहुत जरूरी भी है।कार्य कार्यकारी जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जल्दी ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। संगठन विस्तार करके समाज हित में संगठन द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को जनपद और ब्लॉक स्तर पर लागू करने का प्रयास जारी रहेगा।कार्यक्रम में उपरोक्त वक्ताओं के अलावा
रामजीत सिंह,रज्जन सिंह,विवेक सिंह,शांतनु सिंह,बृजेश सिंह,शिवेंद्र सिंह,शुभम सिंह,विशाल सिंह,मनीष सिंह,आयुष सिंह,प्रशांत सिंह,विपुल सिंह,अभिषेक,अनुराग इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button