भदोही पत्रकार संघ की बैठक 14 जनवरी को, नई कमेटी का होगा गठन

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के चौरी रोड बुढापट्टी स्थित सत्यम न्यूज़ सिटी कार्यालय पर पत्रकारों की एक हम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सत्यम न्यूज़ के प्रधान संपादक व भदोही पत्रकार संघ के निवर्तमान अध्यक्ष नसीर कुरैशी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार कैसर परवेज, उपजा के जिलाध्यक्ष आफ़ताब अंसारी, उबैदुल्ला असरी, फारूक जाफरी उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि आगामी 14 जनवरी को पत्रकारों की एक बैठक नगर पालिका परिषद भदोही के सभागार में आयोजित की जाएगी। कहा गया कि भदोही पत्रकार संघ की पिछली कमेटी को भंग किया जाता है और 14 जनवरी को नए कमेटी का गठन कर विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नसीर कुरैशी व वरिष्ठ पत्रकार कैसर परवेज ने बताया कि बैठक में नए कमेटी का सृजन कर कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ सम्भ्रान्त व्यक्तियों को पत्रकार संरक्षक के रूप में आसीन किया जाएगा। कहा कि बैठक में पत्रकारों की समस्याओं व उनके उत्पीड़न की बात को भी रखा जाएगा। वहीं राष्ट्रहित, समाजहित तथा समाज मे रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के विषय पर भी चर्चा की जाएगी। पत्रकार द्वय ने अपने सभी पत्रकार साथियों को 14 जनवरी को दिन में 11 बजे नगर पालिका परिषद भदोही के सभागार में पहुंचने का आह्वान किया।




