भदोही : पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ज्ञानपुर, गोपीगंज एवं महिला थाना का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण में पुलिस संबंधित भवनों के इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं आधुनिकीकरण कार्यों की की गई समीक्षा
पुलिस अधीक्षक द्वारा किये गये इस तरह के प्रयासों से पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि बनाने में मिली है मदद
आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा थाना ज्ञानपुर, गोपीगंज एवं महिला थाना का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय व प्रांगण में लगातार चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं आधुनिकीकरण के कार्यों का समीक्षा किया गया। यह योजना पुलिस कार्य प्रणाली को बेहतर बनाती है। आधुनिक पुलिस बुनियादी ढांचे के तहत अत्याधुनिक संचार उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी द्वारा थाना ज्ञानपुर, गोपीगंज एवं महिला थाना में स्थित विभिन्न कार्यालय एवं भवनों व बिल्डिंगों को सुदृढ़ कराया गया है। पुराने और अव्यवस्थित हो चुके थाना व कार्यालय भवन की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए पहल किया गया है। इस तरह के प्रयास से पुलिस कार्य प्रणाली में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और जनता में पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि बनती हैं। यह इस बात पर भी जोर देता है कि प्रभावी नेतृत्व कैसे एक संगठन के माहौल को बदल सकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगंतुक व आवेदक के लिए पुलिस थानों और चौकियों पर स्वागत योग्य माहौल बनाना, जहाँ लोग सम्मानपूर्वक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें, सहायता प्राप्त कर सकें और पुलिस से प्रभावी ढंग से जुड़ सकें, जिसमें बैठने के लिए उचित व्यवस्था और शिकायत निवारण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, ताकि जनता का विश्वास बढ़े और वे खुलकर अपनी बात रख सकें।




