भदोही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र बिंद का नगर पालिका में हुआ भव्य स्वागत

अध्यक्ष महेंद्र बिंद को चेयरमैन पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी व सभासदों ने दी बधाई
आफताब अंसारी
भदोही। भदोही बार एसोसिएशन के चुनाव मे महेंद्र बिंद एडोकेट की एतिहासिक जीत हुई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र बिंद मंगलवार को नगर पालिका परिषद भदोही पहुंचे जहां पालिकाध्यक्ष पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी व समस्त सभासदों ने फूल माला पहनाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर भव्य स्वागत एवं बधाई दी। इस दौरान डॉ0 मो0 अतहर अंसारी ने कहा कि भदोही बार एसोसिएशन के चुनाव मे महेंद्र बिंद का अध्यक्ष चुनाव जितना बड़ी बात है। कहा महेंद्र बिंद एक तेज तर्रार अधिवक्ता है। उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद अधिवक्ता हितों की बात काफी तेजी से उठेगी। अधिवक्ताओं का अब तक जो उत्पीड़न हुआ करता था वह बंद होगा। डॉ0 मो0 अतहर अंसारी ने भदोही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर महेंद्र बिंद को फूल मालाओ से लाद कर भव्य स्वागत किया। साथ ही उनको बधाई भी दी और कहा कि अगर कभी भी उन्हें मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो वह हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार हैं। वहीं अध्यक्ष एडोकेट महेंद्र बिंद ने डॉ0 मो0 अतहर अंसारी को भी फूल माला पहनाकर जीत का श्रेय दिया और कहा श्री अंसारी का स्नेह और प्यार सदैव हमारे साथ रहा है और रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद हसीब खान, अनस अंसारी, एबरार अंसारी, लाल मोहम्मद खां, लोलारख सरोज, प्रदीप यादव, अरविंद मौर्य, इसरार अंसारी, गिरधारी जायसवाल, सेराज अंसारी, शफीक राइन, अशरफ अली, महेंद्र यादव, अंसार सिद्दीकी, मिंटू, पिंटू आदि लोग उपस्थित रहे।




