Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही:चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में स्वच्छ भदोही, सुंदर भदोही का सपना हो रहा साकार

चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में स्वच्छ भदोही, सुंदर भदोही का सपना हो रहा साकार

आफताब अंसारी
भदोही। चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में नगर पालिका परिषद भदोही स्वच्छ भारत अभियान को परवान चढ़ाते हुए स्वच्छ भदोही, सुंदर भदोही का सपना साकार किया जा रहा है। हर वार्डो में बेहतर सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया, हर वार्डो में साफ-सफाई से लेकर चुने का छिड़काव से चमक रहा है भदोही। भदोही की अच्छी सोच एवं विकास कार्य को पसंद करने वाली जनता की माने तो आज़ादी के बाद से नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) को गति चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल से आरंभ हुआ। लोगो ने कहा नगर में बिजली, पानी, सड़क से लेकर कूड़ा-कचरे का निस्तारण आदि की लाजवाब व्यवस्था सुचारू रूप से चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल से शुरू हुआ। वहीं भदोही में लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के निर्माण का शुभारंभ किया जा चुका है ताकि लोग अपने ज्ञान को बढ़ा सकें। नगर के संस्कारी व सभ्य जनता का कहना है कि चेयरमैन नरगिस अतहर ने नगर की सार्वजनिक कार्य प्रणाली को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण आदि अंतर्निहित आधार बनाकर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया। चेयरमैन नरगिस अतहर नगर की पहली महिला चेयरमैन हैं जिन्होंने भदोही नगर में सड़कों का जाल बिछा दिया है, पूरे शहर को दूधिया रौशनी से युक्त कर बड़े शहरों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। कहा गया भदोही में स्वर्णिम युग की शुरुआत चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल से हुई। वहीं लोगो ने कहा भदोही की चमक और दमक तथा विकास कार्य मे चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी का भी अहम किरदार है जिन्होंने अपनी पालिकाध्यक्ष पत्नी के पति होने का साथ दिया तो वहीं सभासद पद पर आसीन होते हुए नगर को संवारने और विकास के पहिया को गति देने में लाजवाब किरदार निभा रहे हैं। लोगो ने कहा, कहना गलत न होगा कि चेयरमैन नरगिस अतहर व चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी की अच्छी सोच ने भदोही को औजे सुरैया पर लाकर खड़ा कर दिया जिसे देख भदोही की जनता रश्क कर रही है। सम्भ्रान्तजन, बुद्धिजीवीजन और भदोही की प्यारी-प्यारी जनता ने बेसाख्ता होकर कहा चेयरमैन नरगिस अतहर ने भदोही के अवराक पर तरक्की की इबारत लिख दी है जिसे मिटाया नही जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button