भदोही:ज़िलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा संगठन की बैठक

बैठक का उद्देश्य एसटी वर्ग द्वारा ब्राह्मण परिवार के घर चढ़कर मारपीट व छिनैती की घटना को लेकर रहा
आफताब अंसारी
भदोही। रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी की अध्यक्षता में ग्रामसभा विश्वनाथ में आपातकालीन बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एससी एसटी वर्ग के लोगो के द्वारा एक ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर मारपीट एवं छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी में हीलाहवाली की जा रही थी। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश था। बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने फोन कॉल द्वारा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर से वार्ता कर जल्द से जल्द दोषियों के गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए ने कहा गया और 2 दिन का अल्टीमेटम संगठन द्वारा दिया गया कि कल तक अगर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जा सकती है, तो परसों यानी मंगलवार के दिन सुबह 10:00 बजे पूरे ब्राह्मण समाज के लोगों को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय ज्ञानपुर पर अनिश्चितकालीन धरने पर पूरा संगठन एवं ब्राह्मण समाज के लोग बैठने का कार्य करेंगे। क्षेत्राधिकार द्वारा सभी लोगों को आस्वस्त किया गया कि किसी भी हालत में आज दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी ने कहा कि अगर ब्राह्मण समाज अपने दम पर एकत्रित होकर अपने मान सम्मान की लड़ाई नहीं लड़ेगा तो इसी प्रकार ब्राह्मण समाज गर्त में चला जाएगा। कहा आज यह घटना एक परिवार के साथ घटी है अगर हम आप मजबूती के साथ इस परिवार के साथ नहीं खड़े हुए तो कल यह घटना दूसरे परिवार के साथ में घटित होगी और पूरा ब्राह्मण समाज पीड़ित होगा। एससी, एसटी ऐक्ट पूरे सवर्ण समाज के लिय इस समय अभिशाप साबित हो रहा है। कहा सरकार इस पर ध्यान दे नही तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक में विकास मिश्रा, भरत मिश्रा, रोहित तिवारी, अजय पोहिला, महेश तिवारी, हरि कृष्णा तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के सभी सम्मानित बुजुर्ग एवं युवा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।




