Slide 1
Slide 1
भदोहीस्वास्थ्य

भदोही में पहली बार कैंसर रोगियों के लिए लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ कैम्प

निःशुल्क स्वास्थ चिकित्सा शिविर लगाकर सुश्रुत सर्जरी व कैंसर क्लिनिक ने किया मरीजों का इलाज

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के रजपुरा चौराहा स्थित बीडा काम्प्लेक्स में सुश्रुत सर्जरी व कैंसर क्लिनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ शिविर में 215 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए शिविर का लाभ उठाया। शिविर में आये हुए हर प्रकार के मरीजों को डॉक्टरों द्वारा बहोत बारीकियों के साथ देखा गया। इस अवसर पर सुश्रुत सर्जरी व कैंसर क्लिनिक के संचालक एमबीबीएस, एमएस, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (लैप्रोस्कोपिक सर्जन, हेड नैक एंड ब्रैस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट) व गोल्ड मेडलिस्ट आईएमएस, बीएचयू, एक्स सर टाटा मेमोरियल, वाराणसी डॉ0 आर0 सिन्हा व महिला रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस, डिजीओ डॉ0 अजिता श्रीवास्तव ने हर प्रकार के कैंसर, स्तन गांठ व ओवरी के कैंसर का सफल इलाज हेतु परामर्श दिया। डॉ0 आर0 सिन्हा व डॉ अजिता श्रीवास्तव ने इस रोग से सम्बंधित मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया इसके साथ ही उनको एक हफ्ते की दवाएं फ्री में दी गई। वहीं शिविर में दूरबीन एवं सामान्य तकनीक द्वारा हाइड्रोसिल व पित्त की थैली की भी जांच की गई और इलाज व ऑपरेशन की सलाह दी गई।

शिविर में हर्निया व पथरी का इलाज व ऑपरेशन, पेट व सभी प्रकार के रसौली का इलाज, बवासीर व गुदाद्वार में मस्से का इलाज, शरीर मे किसी भी प्रकार की गांठ व मवाद का इलाज, छाती में दूध की गांठ का बन जाना, खतना व छाती के ट्यूमर का इलाज व ऑपरेशन, थायराइड का इलाज, कब्ज के द्वारा आंत में मल का फंसना, बच्चों के सभी प्रकार के इलाज व ऑपरेशन, मुख का कैंसर, स्तन गांठ व ओवरी के कैंसर का जांचोपरांत सफल इलाज व ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस अवसर पर सुश्रुत सर्जरी व कैंसर क्लिनिक के संचालक डॉ आर0 सिन्हा ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श शिविर लगाने का उद्देश्य यह है कि भदोही सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो पैसे के अभाव में महंगे व बड़े शहरों में इलाज नही करा पाते उनका कम पैसों में इलाज संभव हो सके। कहा शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ ही साथ निःशुल्क जांच के बाद एक हफ्ते की दवाई फ्री में दी जा रही है। श्री सिन्हा ने बताया कि यह शिविर अब 15 दिनों के बाद रविवार को ही रजपुरा चौराहा बीड़ा काम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। कहा शिविर में पहले आकर नम्बर लें ताकि ससमय उनको परामर्श व इलाज किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button