Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया जागरूक

गाजीपुरनगर के महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें विद्यालय के समस्त छात्राओं ने भाग लिया डॉ मीरा कुमारी ने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बताया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना है। डॉ इशिता सिंह ने महिला सशक्तीकरण के बारे मे बताया और कहा कि इस अभियान से महिलाएं न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगी, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त बनाने में भी सक्षम होंगी।प्रतीक्षा पाण्डेय योग विशेषज्ञ ने महिलाओं को दैनिक योग के कई आसन और उनके लाभ बताया और  छात्रों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कंचन सिंह ने आहार विशेषज्ञ ने संतुलित आहार एवं पोषण के लिए छात्राओं को जागरूक किया और Anaemia की रोकथाम के लिए आहार में क्या सम्मिलित करें इसकी भी जानकारी दी।

  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button