भदोही : ठंड के प्रकोप से जनजीवन अस्तव्यस्त में नगर पालिका द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय

चेयरमैन नरगिस अतहर का निर्देश ठंड में हर चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जारी रहे
आफताब अंसारी
भदोही। शीतलहर की वजह से ठंड का प्रकोप जनमानस सहित चरिंद परिंद पर भारी पड़ रहा है वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खास तौर पर निचले तबके एवं मजदूर व बुनकरों के लिए ठंड एक दैविक आपदा से कम नही है। ऐसे विषम परिस्तिथि में नगर पालिका भदोही चेयरमैन नरगिस द्वारा फरमान जारी किया गया कि जब तक ठंड का प्रकोप जारी है तब तक हर चट्टी चौराहों पर पूरी तरह से अलाव की व्यवस्था जारी रहे। अगर इसमे किसी भी किस्म की कोताही की गई तो वह क्षम्य नही होगा। दिशा निर्देश के अनुपालन में पालिका द्वारा नगर के इंद्रामिल चौराहा, रजपुरा चौराहा, लिप्पन तिराहा, अज़ीमुल्लाह चौराहा, स्टेशन रोड, पायल टाकीज, भरत तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा नई बाज़ार, सिविल लाइन, नेशनल इंटर कालेज चौराहा आदि चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि राहगीर सहित गरीब, बुनकर, मजदूरों को ठंड से बचाया जा सके। चेयरमैन नरगिस अतहर ने लोगो से कहा ठंड काफी बढ़ गई है ऐसे में अगर बहोत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले। खास तौर पर अल सुबह और शाम को बाहर निकलते समय अपने शरीर को पूरी तरह ढक कर सुरक्षित ही निकलें। वहीं अलाव की व्यवस्था पर नगर वासियों ने चेयरमैन नरगिस अतहर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।




