भदोही :अहिवरन जी महाराज जयंती पर समारोह का आयोजन

समाज के लोगों ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
आफताब अंसारी
भदोही। बरनवाल सेवा समिति भदोही व नई बाज़ार तथा बरनवाल महिला समिति की ओर से अहिवरन जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक आदर्श बरनवाल व बिपिन बरनवाल रहे। समारोह में बरनवाल समाज के लोगो द्वारा सामाजिक एकता तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनीत बरनवाल ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद बरनवाल और बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा रीना बरनवाल की उपस्थिति भी कार्यक्रम में उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत बरन समाज के युगपुरुष अहिवरन जी महाराज एवं मां चामुंडा की दिव्य आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में गणेश वंदना, विभिन्न गेम्स और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं वक्ताओं ने अहिवरन जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन अनुज बरनवाल और हर्षित बरनवाल ने किया। इस मौके पर आशीष बरनवाल, मनोहर बरनवाल, आशुतोष कुमार बरनवाल, निखिल बरनवाल, अमित बरनवाल, डॉ अजय बरनवाल, अंकित बरनवाल, बरनवाल महिला समिति से रेखा बरनवाल, रंजना बरनवाल, तृप्ति बरनवाल, प्रीति बरनवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




