Slide 1
Slide 1
धर्मभदोही

भदोही : दाता कल्लन शाह का उर्स मनाया गया अक़ीदतो मोहब्बत के साथ

वलियों के दर से मिलती है आदाबे जिंदगी: अकीदतमंद
दाता कल्लन शाह की बारगाह में पहुंचे हिन्दू मुस्लिम, एकता की बही रस धारा

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के मेन रोड जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया स्थित हजरत दाता कल्लन शाह शहर वर्दी रहमतुल्लाह अलैह का दो रोजा सालाना उर्स बड़े ही अक़ीदतो मोहब्बत के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जहां दूर दराज से चल कर जायरीन अपने खाली दामन को खुशियों की झोली से भरते हुए नज़र आये तो वहीं हज़रत दाता कल्लन शाह शहर वर्दी रह. के दरबार मे हिन्दू-मुस्लिम द्वारा आस्था और मोहब्बत के फूल का नजराना पेश किया गया। वहीं आस्थावानों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ा कर मुल्क मे अमन भाई चारे की दुआ की। काफी संख्या में पहुंची महिलाएं व बच्चों ने अकीदत के फूल को नजर किया और मुल्क में अमन शांति की दुआ की। इस मौके पर अक़ीदतमन्दों ने कहा मेरा प्यार वतन ऋषि मुनियों का देश है। कहा हिंदुस्तान की धरती ऋषि मुनि पीर फ़क़ीर कलंदरियों से महकता हुआ सदियों से चला आ रहा है। इन ऋषि मुनियों व पीर फकीर कलंदरियों ने भारत देश मे मोहब्बत प्यार भाई चारा एकता की जो शम्मा जलाई है वो आज भी दुनिया के किसी भी देश मे देखने को नही मिल सकती। कहा इनके दर से कोई भी खाली हांथ नही जाता। हर वर्गो के लोग अपनी आस्था के फूल यहां ले कर आते है। यही है मेरा भारत देश जहां ऋषि, मुनियों, पीर, फ़क़ीर, कलंदरियों ने हम भारत वासियों को एक माला में पिरोया है। कहा वलियों के दरबार से आदाबे ज़िन्दगी आता कि जाती है यहां से हमे एक और नेक बनने का दर्स मिलता है। वहीं कमेटी के सदर शमसुद्दीन मुन्ना वारसी ने आये हुए मेहमानों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button