लखनऊ : प्रकृति के साथ रहे तो, बिना दवा के भी हम रह सकते हैं स्वस्थ : प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी

अशोक कुमार मिश्र /लखनऊ । जगतगुरुत्तम सेवा समिति ऋषिकेश के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में आज बिना दवा के स्वस्थ रहने के कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिना दवा के भी हम स्वस्थ रह सकते हैं, यदि प्रकृति के साथ रहे। पंचमहाभूत के शरीर को पंचमहाभूत से ही ठीक करना चाहिए। मुख्य सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा, सूचना आयुक्त पी एन द्विवेदी व राजेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि प्रकृति से बड़ा कोई डॉक्टर नहीं है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बीमारियां टेंशन से उत्पन्न होती है। आकाश, वायु, सूर्य, जल, पृथ्वी इन पांच तत्व से शरीर बनता है। सूर्य की रोशनी से सूर्य तत्व मिलता है। सूर्य उदय से एक घंटे व सूर्यास्त से एक घंटे पहले तक अग्नि तत्व मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाता है। उपवास रहने से आकाश तत्व मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी को 10 मिनट का प्राणायाम जरूर करना चाहिए, इससे ब्लड प्यूरिफाई हो जाता है। उन्होंने कहा कि खाने में पत्ते वाली सब्जियों के साथ हरी सब्जी का इस्तेमाल करना चाहिए। धनिया पत्ता, कड़ी पत्ता व पुदीना का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूख लग रहा है और नींद आ रही है इसका मतलब आप पूर्ण स्वस्थ हैं।




