Slide 1
Slide 1
प्रयागराज

प्रयागराज : हाईकोर्ट ने बीजेपी के नहटौर विधायक ओमकुमार की विधानसभा सदस्यता की रद्द

संपत्ति की जानकारी छिपाने के आरोप से जुड़ा मामला

प्रयागराज। बिजनौर के नहटौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमकुमार की विधानसभा सदस्यता को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने की खबर है। मामला चुनाव के दौरान संपत्ति से संबंधित जानकारी छिपाने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है। ओमकुमार नहटौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। उनके खिलाफ चुनाव से संबंधित याचिका में आरोप लगाया गया था कि नामांकन के दौरान संपत्ति की पूरी जानकारी सामने नहीं रखी गई। इसी मामले में अदालत में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब नहटौर विधानसभा सीट की स्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम से भाजपा और नहटौर की स्थानीय राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि, सदस्यता रद्द होने की प्रक्रिया और सीट को औपचारिक रूप से रिक्त घोषित किए जाने की स्थिति विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना से स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button