भदोही: मदरसा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो को प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोहा

मदरसा फैजुल उलूम नई बाज़ार में निर्यातक वासिफ अंसारी ने की परचम कुशाई
निर्यातक वासिफ अंसारी ने जंगे आज़ादी में हुए शहीदो को किया याद
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। यौमे आज़ादी के अवसर पर शुक्रवार को नई बाज़ार स्थित मदरसा फैजुल उलूम में वरिष्ठ कालीन निर्यातक वासिफ अंसारी व शमीम अंसारी ने शान से तिरंगा फहराया।इस दौरान मुख्य अतिथि वासिफ अंसारी ने जंगे आज़ादी पर रौशनी डालते हुए कहा कि देश को आजादी काफी मुश्किल से मिली। आज के दिन फिरंगियों को हिंदुस्तान को छोड़कर भागना पड़ा था। लेकिन इसके लिए काफी कुर्बानियां भी देनी पड़ी। देश पर अपनी जानो को कुर्बान करने वाले लोगो को याद कर खेराजे अक़ीदत पेश की गई। वहीं निर्यातक शमीम अंसारी ने भी देश के वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने अपनी जानो को कुर्बानी दे कर हम लोगो को खुली हवा में सांस लेने का दिन दिखाया। शमीम अंसारी ने आज़ादी के उन वीर सपूतों को याद कर नमन किया। ततपश्चात मदरसा के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाए उसके बाद सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, गा कर देश के प्रति सच्ची मोहब्बत और आस्था का परिचय दिया। परचम कुशाई, राष्ट्रीय गीत व तिरंगा को सलामी देने के बाद कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया। वहीं एथलेटिक्स इरफान राइन को अतिथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मदरसा के प्रबंधक मो0 मुस्लिम अंसारी, कोषाध्यक्ष आबिद अली, हाजी निसार अहमद, जुनेद अंसारी, आदिल बशर, आफ़ताब अंसारी एमएनसी ईंट, महमूद अंसारी, आदिल कासिम, जावेद अंसारी, लियाकत अंसारी, अफजाल अंसारी, आदिल अंसारी, प्रिंसिपल राजाराम, मौलाना सिराजुद्दीन सहित अध्यापक व अभिभावक आदि मौजूद रहे।





