Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

ब्रह्माकुमारी ने झांकी निकाल कर दी आध्यात्मिकता व नशामुक्ति का संदेश

गाजीपुर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दुल्लहपुर बाजार में आकर्षक झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दुल्लहपुर थानाध्यक्ष बागिस विक्रम सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामवृक्ष यादव ने शिव ध्वज फहराकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-शांति का संदेश ग्रहण किया।
झांकी में ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमपिता शिव के दिव्य अवतरण, सतयुगी दैवी दुनिया की स्थापना तथा राजयोग ध्यान के महत्व को अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों और बहनों द्वारा दिए गए संदेशों ने लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति भय, चिंता, घबराहट, क्रोध और तनाव जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त होकर आंतरिक सुख, शांति और आनंद की अनुभूति कर सकता है। संस्था वर्ष 1937 से निरंतर आध्यात्मिक सेवा में समर्पित है तथा विश्व के अनेक देशों में निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन, सात दिवसीय पाठ्यक्रम, व्यक्तित्व विकास, व्यसनमुक्ति और जीवन प्रबंधन की शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ में गैर सरकारी संगठन के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। उपस्थित बहनों और भाइयों ने सभी नागरिकों से सच्ची शिवरात्रि मनाने, नशामुक्त जीवन अपनाने और सकारात्मक चिंतन की कला सीखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों को निःशुल्क राजयोग ध्यान पाठ्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button