Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

धोखाधड़ी के खेल में गयी मनोहर की जान

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमें में दौराने विवेचना बड़ी कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोर की मदद से अपहृत युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गत 11 फरवरी को वादी धर्मदेव सिंह यादव पुत्र स्व. रामजनम सिंह यादव निवासी बारहबंगला थाना कोतवाली गाजीपुर द्वारा अपने पुत्र मनोहर सिंह यादव उम्र करीब 34 वर्ष के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो कुछ तथ्य और संदेह के आधार पर एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में शव की खोज कराई। नदी से शव मिलने तथा शव शिनाख्त होने व बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विवेचना में प्रकाश में आये एक अभियुक्त सहित दो अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण और हत्या के आरोपियों में दीपा सिंह पुत्री उदयभान सिंह व परीक्षित सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासीगण ग्राम मेदनीपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त परिक्षित सिंह पुत्र उदयभान सिंह से पूछताछ में बताया कि मनोहर सिंह यादव मेरी बड़ी बहन दीपा सिंह उम्र 30 वर्ष का मित्र था। वे दोनो कालेज के दिनों मे सहपाठी थे। मेरी बहन दीपा सिंह एसबीआई बैंक मऊ में नौकरी करती है। मनोहर सिंह यादव ने दीपा सिंह से एक साल पूर्व 2.5 लाख रुपये उधार लिया था और अब वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर मेरी बहन दीपा सिंह से कई बार वाद विवाद हुआ। वह मेरी बहन को शरीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हुए इज्जत के साथ खिलवाड़ कर बदनाम करने की धमकी देता था। यह जानकारी मिलने पर मैंने बहन से कहा कि अब जब मनोहर तुमको मिलने के लिए बुलाये तो मुझे बताना।

नौ फरवरी को बहन ने बताया कि मनोहर मुझे रौजा तिराहे से रात को घर छोड़ने आ रहा है। मैरे कहे अनुसार, बहन उसे लेकर गंगा नदी रेलवे पुल के नीचे सुहवल की तरफ लेकर पहुंची, जहां मैं पहले से इन्तजार कर रहा था। जब मैंने व मेरी बहन ने पैसे वापस करने के बारे मे पूछा तो वह उल्टा हम लोगो को ही दोषी बताने लगा और कहने लगा कि तुम्हारी बहन की ही बदनामी होगी। मेरा कुछ नही होने वाला है। उसकी बातों से हम लोगों को गुस्सा आ गया और हम दोनों ने मनोहर की स्टाल से गला दबाकर हत्या कर दिया और उसको वहीं गंगा नदी मे फेंक दिया। इसके बाद मैने उसकी मोटर साइकिल के दोनों नम्बर प्लेट पर मिट्टी लगाकर गंगा नदी पुल पर ले जाकर खड़ी कर दिया था और वहीं पुल से उसका हेलमेट, गाड़ी की चाभी व मोबाइल पुल से नदी में फेंक दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय टीम व महिला आरक्षी शारदा पटेल व अनु श्रीवास्तव थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button