प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया चकमार्ग

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी ग्राम पंचायत के कदिरशाह पुर गांव में पिछले तीन वर्षों से चल रहे चकमार्ग विवाद को अंततः प्रशासन ने निस्तारण कर मार्ग को आवागमन हेतु चालू करा दिया
बताया गया कि कदिशाह पुर गांव में लालबहादुर चौहान द्वारा चकमार्ग पर ईंटें आदि रखकर रास्ता बाधित कर दिया गया था। इससे वहां के निवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। जिसके कारण शिवचंद चौहान तथा लालबहादुर चौहान व अन्य लोगों में तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पीड़ित शिवचंद चौहान ने न्याय की आस में राजस्व विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासन के चक्कर काटे। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं निकला, तो मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की तंद्रा टुटी।
शनिवार को उपजिलाधिकारी जखनियां के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और दुल्लहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने कड़ा रुख दिखाते हुए लालबहादुर चौहान द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर चकमार्ग को साफ कराकर आवागमन शुरू कराया, इससे ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है




