Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

न्यू होराइजन एकेडमी का 29 वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

बचपन जीवन का श्रेष्ठ उत्सव 

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में सोमवार को विद्यालय का वार्षिक समारोह  एक्सप्रेशन- 29 सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम के आरंभ में एकेडमी के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्या तथा विशिष्ट अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया।अवसर पर एकेडमी के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला ने उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया. असमिया विहू नृत्य, तारे जमीन पर, राजस्थानी लोकनृत्य, आदि योगी थीम, ओंकारा देशभक्ति गीत, पपेट डांस,आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में एकलव्य की गुरुदक्षिणा संबंधी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका खास तौर से सराही गयी. संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों में अदिति राय, मानस राय, अराध्य यादव, आदित्य यादव, आयुष दुबे, काव्या सिंह, गौरी जायसवाल, असद आज़म, चित्रांगदा, आदि थे. एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमर नाथ राय ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि बचपन मनुष्य के जीवन का श्रेष्ठतम उत्सव है. शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व में उचित परिष्कार लाने का कार्य शिक्षकों का है. पर अभिभावक तथा माता-पिता भी इस दायित्व से पृथक नहीं हैं. डॉ. श्रीकांत पाण्डेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए एकेडमी की शिक्षिकाओं को उनके श्रम साध्य प्रयासों के लिए बधाई दी. इस अवसर पर प्रो. रामजी राय, प्रो. चंद्रकांता राय, डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, डॉ. यशवंत सिंह, प्रो. विलोक सिंह, प्रो. अजय राय, नित्यानंद राय, कृष्णा नंद उपाध्याय, डॉ. श्रीकांत पांडेय, विलोक सिंह, एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका राय, सुनीता मिश्रा, कनक राय, सीमा राय, दीपा राय आदि उपस्थित थे. संगीतमय कार्यक्रमों के संयोजन एवं प्रस्तुति में सना फातिमा, अर्चना तिवारी, अनुश्रुति राय, रिया राय, कंचन श्रीवास्तव, रेनू राय, अनन्या सिंह, अराधना राय आदि शिक्षिकाओं ने महत्पूर्ण योगदान किया. अभिषेक श्रीवास्तव का ध्वनि संयोजन व रंग मंच की साज सज्जा उल्लेखनीय रहे. प्रस्तुति सुश्री रिया राय तथा सारिका राय की थी. विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button