
डॉ एके राय/गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस टीम द्वारा 96 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में मौजूद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त पहलाज कुमार पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जनपद नालन्दा बिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 20 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी नजायज शराब बरामद की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम करजही रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त राजेश बिन्द पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जिला नालन्दा बिहार को 18 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी नजायज शराब बरामद किया। वहीं बडेसर नहर पुलिया से अभियुक्त रवीश कुमार पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी ग्राम दिलावरपुर थाना बिहटा जनपद पटना बिहार, सन्तोष बिन्द पुत्र सुनील बिन्द निवासी मोकर थाना करौना जिला जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ और फिर गाय घाट मोड़ से अभियुक्त दीपक बिन्द पुत्र विजय बिन्द निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना बिन्द जिला नालन्दा बिहार को 19 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। सभी पांच अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रय बृजेश्वर यादव मय हमराह, मनोज कुमार मिश्रा मय हमराह व अजय भारती मय हमराह थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।




