Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में नए कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान 

सामाजिक एकजुटता ही विकास का एक मात्र विकल्प - जितेंद्र 

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन  की नवगठित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक राधेश्याम वाटिका में आयोजित हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय एवं राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद सभी सम्मानित नवगठित पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक सहयोग पर अपनी बाते बेबाकी से रखी और सबके सहयोग से कार्यकारिणी विस्तार पर जोर दिया गया। संचालन जिला महामंत्री राकेश रंजन राय ने एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने किया  इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णा नंद राय , जिला उपाध्यक्ष क्रमशः प्रमोद राय, पवन राय, दीनबंधु राय, डॉक्टर आलोक राय, रविशंकर राय,जिला महामंत्री क्रमशः राकेश रंजन राय, ज्ञानेश्वर राय, हिमांशु राय सोनू, सुनील राय ,जिला संगठन मंत्री क्रमशः विजय बहादुर राय, अश्विनीकांत राय, धनंजय प्रधान, नारायण राय, राजू राय , शैलेन्द्र राय सोनू , दिनेश राय , तीर्थराज राय, सुजीत राय, रत्नेश राय जी, एवं राजेश राय डब्लू , जिला कोषाध्यक्ष कुलमयंक राय (पिंटू), जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक राय, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता श्रीनारायण राय, जिला मीडिया सेल प्रभारी सुधीर राय, जिला मीडिया प्रभारी (इलेक्ट्रानिक) श्रीविवेकानंद , जिला मीडिया प्रभारी (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) अभिषेक राय, संतोष राय इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button