
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्ववधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला के तहत शनिवार को अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनके द्वारा देश के लिए किये गए कार्यों का बखान किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा के वीरनों मंडल के ग्राम इंग्लिशपुर में रमाशंकर राम , ग्राम मोलनापुर में सुनील खरवार, ग्राम हरदहिया में प्रकाश राम व नरेंद्र कुमार एवं तिवारीपुर में डा. पारस राम को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान श्रीमती डॉ. बलवंत ने कहा कि डा. अंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कुप्रथाओं के अंत के साथ समरस समाज की स्थापना पर बल दिया। वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए बाबा साहब प्रयास करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डा. अंबेडकर जी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। जबकि, कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में डॉ. अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया इसके अलावा, लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़ी पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश गिरी, महामंत्री विपिन उपाध्याय, सत्यप्रकाश, राजेश बिन्द, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश बलवंत आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




