Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइम

कुशीनगर: चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हास्पिटल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ परिजनों ने सौपी तहरीर, अब तक दर्ज नही हुआ मुकदमा

कुशीनगर। जनपद मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही के कारण  प्रसव के दौरान बुधवार की रात एक प्रसूता की मौत हो गई। नाराज नाराज परिजनों ने रात मे ही हास्पिटल पर ने हंगामा शुरू कर अस्पताल में तोड़फोड़  किया। परिजनों का आक्रोश और मामला बढ़ता देख हास्पिटल के संचालक, चिकित्सक और स्टाफ भाग खडे हुए। परिजन इलाज के दौरान लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल के संचालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर किसी तरह से मृतका के परिजनो को शांत कराया।

बतादे कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया बाजार गांव के निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी रीना को बुधवार को दिन में  तकरीबन नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रविन्द्र नगर के सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक जांच के बाद चिकित्सक  प्रसूता की ऑपरेशन की बात कही। घरवालों ने इसके लिए रुपये जमा कर दिया और दोपहर में ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान डाक्टर की लापरवाही के कारण रात करीब 10 बजे अचानक प्रसूता रीना की तबीयत बिगड़ गयी  और मौत हो गई। 

मौत की जानकारी होने के बाद परिजनों ने किया हंगामा
बताया जाता है कि जब परिजनों को रीना की मृत्यु की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और हास्पिटल परिसर में  हो-हल्ला करने लगे यह देख हास्पिटल के स्टाफ मृतका के परिजनों पर धौस जमाकर चिकित्सक की लापरवाही पर पर्दा डालने की गरज से  मारपीट शुरू कर दिया। इधर सत्येंद्र के रिश्तेदारों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल पहुंच गए और जमकर हंगामा किए। इसके बाद सूचना पर रविन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजन हास्पिटल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के जिद पर अड़े रहे। बताया जाता है कि घटना के दुसरे दिन परिजनों ने रवीन्द्रनगर थाने पर हास्पिटल संचालक व चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कारवाई करने के लिए तहरीर दिया हे किन्तु अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है। रवीन्द्रनगर थानाध्यक्ष शरद भारती का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

कौन है सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल के संचालक
काबिलेगौर है कि सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. अंशुमान पाण्डेय है। यह वही डाक्टर है जो बीते वर्ष पडरौना नगर के छावनी में स्थित बुद्धा हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पर हास्पिटल के संचालक नंदलाल कुशवाहा के मिलीभगत से दुदही के कृष्णा नामक युवक का आयुष्मान कार्ड पर फर्जी पथरी का आपरेशन किया था, जिसे मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद बीत माह बुद्धा हास्पिटल के संचालक व चिकित्सक अंशुमान पाण्डेय ने मिलकर कृष्णा को दोबारा गोरखपुर आपरेशन कराया था।
रिपोर्ट – संजय चाणक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button