
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर।नगर के विशेश्वरगंज स्थित नई बस्ती में अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूम धाम से मनाये जाने का निर्णय भक्तजनों द्वारा लिया गया है। उक्त अवसर पर 15 फ़रवरी को सांय 4:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार तत्पश्चात महाभंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने उक्त अवसर पर भक्तजनों को सपरिवार उपस्थित होकर बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है उक्त सूचना आयोजन समिति के सदस्य अजीत नारायन लाल ने दी।




