
प्रमोद सिंन्हा
गाजीपुर।सासंद खेल महोत्सव का आयोजन की तिथि में राज्यसभा सासंद डॉ संगीता बलवंत के निर्देश पर बदलाव किया गया। यह प्रतियोगिता 23 से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित की जायेगी। सभी विजेता खिलाड़ी परिवर्तित तिथि पर प्रातः 09 बजे नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में उपस्थित रहेंगे। खेल प्रतियोगिता की तिथि 23 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में फुटबाल, एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, बालक/बालिका सभी आयु वर्ग में होगा । 24 दिसंबर से कबडडी बालक वर्ग, वॉलीबाल, हॉकी सभी आयु वर्ग से होगा। 25 दिसंबर से हॉकी बालक जूनियर एवं सीनियर वर्ग खो-खो बालक वर्ग सभी आयु वर्ग में,कबडडी बालिका वर्ग सभी आयु वर्ग,कुश्ती बालक/बालिका सभी आयु वर्ग रहेगे।




