क्राइमब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुर
Mirzapur News : मां बनी काल: दो मासूमों की हत्या के बाद खुद ने दी जान

Report by Tara Tripathi
मिर्ज़ापुर। कछवा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही संगीता नामक महिला ने अपने दो मासूम बेटों शिवांश (3 वर्ष 8 माह) और शुभंकर (14 माह) की गला व मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। मृतका के पति हरिशचंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी तांत्रिक उपायों और मोटिवेशनल स्पीच पर अंधविश्वास रखती थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति अस्थिर लग रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।




