Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री ने डीएम एसपी को सौंपी जांच

रवीन्द्र कुमार जायसवाल/ प्रतापगढ़।संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक डॉ एस एस गुप्ता द्वारा आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने की शिकायत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर से डीएम एसपी को जांच सौंपी है तथा 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके पहले सीएमओ डॉ ए एन प्रसाद व सीओ नगर शिव नारायण वैश्य द्वारा की गई। जांच में नर्सिंग-होम संचालक को क्लीन चिट दे दी गई थी।सीएचसी बेलखरनाथ धाम से संबंधित पिपरी खालसा गांव निवासी आयुष्मान कार्ड धारक देवी प्रसाद द्विवेदी को हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक द्वारा बिना पैसे का इलाज नहीं करने तथा सीएमओ एवं नगर सीओ द्वारा गलत आख्या लगाने की शिकायत उनके बेटे रवि कुमार द्विवेदी ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लखनऊ के चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से की थी, शिकायत पर सीएम ने इसकी जांच प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी तथा एसपी डॉ अनिल कुमार को पुनः सौंपी है ।
सीएम योगी आदित्यनाथ के अनु सचिव अरविंद सिंह ने जांच की समय सीमा 15 दिन तक निर्धारित की है तथा इसकी रिपोर्ट18 जून 2025 को लखनऊ प्रेषित करने की बात कही है।आयुष्मान कार्ड धारक के पुत्र रवि द्विवेदी का कहना है कि आयुष्मान कार्ड धारक का उपचार नर्सिंग-होम संचालक द्वारा नहीं करने की जब सुर्खियां बनी तो जनपद के सीएमओ एवं सीओ नगर ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई थी जिसमें नर्सिंग-होम संचालक को क्लीनचिट देते हुए फर्जी व अपूर्ण आख्या प्रस्तुत किया था । कार्ड धारक के बेटे ने इंसाफ के लिए पुनः सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लखनऊ के अन्य अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई,देखना है कि आयुष्मान कार्ड की सार्थकता कहां तक सिद्ध होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button