Slide 1
Slide 1
कारोबारगाजीपुर

गाजीपुर : गैस एजेंसियां बुकिंग सिलेंडर की कर रहीं कालाबाजारी, उपभोक्ता हकलान 

डॉ एके राय / गाजीपुर। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित होने की बात कही जा रही है लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत नजर आ रही है। डीजल और पेट्रोल तो मिल रहा है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को मारे मारे फिरना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों की मनमानी और कालाबजारी की चर्चा जोरों पर है और इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता क्योंकि अनेकों उपभोक्ताओं के मार्च की सिलेंडर बुकिंग तो एजेंसी वालों ने की और उनके सिलेंडर उपभोक्ताओं को देने के बदले स्वयं ही मोटी रकम लेकर बेंच दी। अब सिलेंडर बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर को लेकर एक गैस एजेंसी पर जहां संचालक द्वारा उपभोक्ता के साथ गये युवक से मार पीट की गयी, वहीं पूर्वांचल गैस एजेंसी गाज़ीपुर सहित अन्य व गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता की स्वयं बुकिंग कर सिलेंडर को स्वयं बेच दिया गया। आजिज उपभोक्ताओं ने इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी, पूर्ति अधिकारी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवेदन देकर दोषी एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को उनके बुकिंग सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button