Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर: 20 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

पैर में गोली लगने से घायल मोबाइल व नकदी बरामद

मिर्जापुर ( तारा त्रिपाठी )। अहरौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली  20 हजार रुपये का इनामी  जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी वनस्थली विद्यालय के पास जंगल में छिपा है। पुलिस टीम ने जब दबिश दी तो अपराधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी जावेद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी जावेद (22) को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जावेद इस्लाम का पुत्र है दुर्गा जी पहाड़ी नई बस्ती, अहरौरा का निवासी है। अभियुक्त के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद, एक अवैध और तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जावेद टोल टैक्स और ढाबों के आसपास रात में खड़ी ट्रकों के शीशे को ब्लेड से काटकर केबिन में प्रवेश करता था। सोए हुए ड्राइवरों की जेब से या केबिन में रखे मोबाइल पैसे चुराता था। इसके गिरोह में पांच अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिनमें से चार की गिरफ्तारी 7अगस्त को होचुकी है। उनके पास से भी मोबाइल फोन और रुपए बरामद हुए हैं। अभियुक्त ने दो दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। जावेद पहले भी लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। अहरौरा पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button