गाजीपुर : अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, महिला अपराधों और वांछित

गाजीपुर ( विवेकानंद राय) । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की प्रकृति एवं अपराधियों की जानकारी लेते हुए महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडों, माफियाओं एवं अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने सुरक्षा एवं साक्ष्य संकलन के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व लिंकिंग, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस तथा ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से आए पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



