Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर : पुलिस लाइन में पेरिफेरल ओ.पी.डी. का शुभारम्भ

होमियोपैथिक वाधा से होगा रोगों का समुचित इलाज 

डॉ एके राय/गाजीपुर  गाजीपुर। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सौजन्य से प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन में पेरिफेरल ओ.पी.डी.-3 का शुभारम्भ किया गया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने होम्योपैथिक दवाओं की महत्ता एवं रोगों को जड़ से ठीक करने की विशेषता के बारे मे बताते हुए कहा कि यह एक समग्र चिकित्सा विधा है। डॉ राजेंद्र राजपूत ने जन सामान्य से इस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने की अपील की। यह ओपीडी सेवाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संचालित किया जाएगा। मौसमी रोगों का उपचार यहां उपलब्ध रहेगा। गंभीर जीर्ण रोगी रोजा स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में प्रतिदिन अपना इलाज करा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ.अतुल श्रीवास्तव, इंटर्न प्रभारी डॉ.अवधेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता डॉ. प्रणेश कुमार सिंह, हाउस फिजिशियन डॉ. आनंद दुबे, डॉ. ए पी सिंह एवं कॉलेज के इंटर्न एवं आर आई एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button