Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा थाना मरदह, थाना नन्दगंज, थाना रेवतीपुर, थाना खानपुर, थाना मुहम्मदाबाद, एवं मुहम्मदाबाद अन्तर्गत आदिलाबाद में एवं जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कस्बों, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाईट लिंक से संबंधित जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा महिलाओं को नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस के बारे में भी जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया। इसी क्रम में महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button