गाजीपुर : शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद का 31 मार्च को शेरपुर में होगा आगमन, तैयारियां शुरू

संवाददाता / गाजीपुर। भांवरकोल स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती का 31 मार्च को आगमन होना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए भाजपा नेता राजेश राय बागी ने बताया कि शेरपुर खुर्द के निवासियों द्वारा आज शिवाला घाट स्थित राजगुरु मठ में पहुंच कर स्वामी जी से भेंट कर आगमन के कार्यक्रम को तय किया गया। शिवाला घाट राजगुरु मठ पहुंचने पर ग्रामवासियों को विधिवत भोजन इत्यादि करते हुए गुरु महाराज की तरफ से अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया। 31 मार्च को ग्रामवासियों के आग्रह पर स्वामी जी के आगमन का कार्यक्रम तय किया गया। उन्होंने बताया कि आज से ही आगमन के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम राजेश राय बागी के बगीचे में संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश राय बागी, त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” , डॉक्टर आलोक राय, जयशंकर राय, हेमनाथ राय, मिथिलेश राय “पुतुल” अखिल दादा, नरेंद्र राय, राजेंद्र राय इत्यादि रहे।



